Friday, 26 July 2019

हसते हुए

हसते हुए जागता है,
हसते हुए सो लेता है।
कितनी आसानी से वो
जिंदगी के साथ हो लेता है।।

हालात से लडने की,
ये तरकीब निकाली है।
हर हालात में वो बस,
हलकेसे मुस्कुरा देता है।।

सुना है उसकी आंखों में
कभी आसू नहीं दिखते।
वो अपनी आंखे,
पानी से ही धो लेता है।।

वो मशहूर है अपनी,
खुशमिजाजी के लिए।
सारे गम हंसी की,
चादर में छुपो लेता है।।

इक सुबह उसका,
तकिया मिला गीला।
पता चला वो रातों में,
जी भर के रो लेता है।।

No comments:

Post a Comment