Wednesday, 7 November 2018

रात

तुम्हारे सोने के बाद आई थी,
तुम्हारे जगने से पहले चली गई।
वो रात मेरे कानों में,
एक बात कहेके चली गई।।

मैं हूं राजा रातों का,
वो रात की जैसे रानी है।
उसे इश्क़ है मुझसे बहोत,
ये बात वो कहेके चली गई।।

मेरे साथ ये जो खयाल है,
उसे इसका ही तो मलाल है।
ना कोई दिखाया ख़्वाब बस,
वो साथ निभाके चली गई।।

जो रात मेरे संग होती तो,
परछाई मेरी खो जाती है।
अपने और पराए की,
पहेचान कराके चली गई।।

No comments:

Post a Comment