Wednesday, 10 June 2026

यूं तो कमी नहीं है लड़कियों की दुनियाँ में 

लेकिन उनकी बात अलग है 

जो मेरे ख्यालों को अपने जुबाँ से कहती है 

और नेक राह पर चलती रहती हैं 


वो जब जिंदगी की बात करती है 

तो सारे गम , सारी खुशियाँ ,

एक माला में पिरो जाते हैं 


वो जब अहसासों की बात करती है 

तो माँ के पहलु से ले कर 

दोस्त के कंधे तक 

सारे अहसासात याद आते है 


वो जब मस्ती मजाक करती है मेरे साथ 

तो मैं रब का शुक्र अदा करता हु उस पल के लिए 

यूं तो कमी नहीं है लड़कियों की दुनियाँ में 

लेकिन उनकी बात अलग है 


मैं मिला हूँ ऐसीही कुछ लड़कियों से 

उन में से एक ने मुझे दीन की राह दिखाई 

और एक इन्सान बनने के करीब ले आई 

अल्लाह उन्हें खुश रक्खें 



No comments:

Post a Comment