Wednesday, 10 June 2026

वो कहानी

मैं नहीं चाहता वो कहानी दोहराई जाये 
छुपाकर पानी आग लगाई जाये 
झुलसकर मरनेवालों की चींखे सुनाई दें तो 
कान में पैसों की रुई दबा दी जाये 

बच्चा मर गया भूख से, उसे भूख पता नहीं 
सजा भुगत ली मगर, गुनाह पता नहीं 
वो खाते है हाजमोला, हक़ खाने के बाद 
एक हम है जिन्हे अपना हक़ पता नहीं 


भूक लगी तो सोच रहा हूँ 
इक मशीन बना दी जाये 
रोटी को डालकर रोटी की 
कई कॉपियां बना ली जायें 

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ,
सब में इक इक बाटी जाये 
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ,
सब में इक इक बाटी जाये



No comments:

Post a Comment