छुपाकर पानी आग लगाई जाये
झुलसकर मरनेवालों की चींखे सुनाई दें तो
कान में पैसों की रुई दबा दी जाये
बच्चा मर गया भूख से, उसे भूख पता नहीं
सजा भुगत ली मगर, गुनाह पता नहीं
वो खाते है हाजमोला, हक़ खाने के बाद
एक हम है जिन्हे अपना हक़ पता नहीं
भूक लगी तो सोच रहा हूँ
इक मशीन बना दी जाये
रोटी को डालकर रोटी की
कई कॉपियां बना ली जायें
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ,
सब में इक इक बाटी जाये
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ,
सब में इक इक बाटी जाये