मुस्कुराते चेहरे अक्सर खतरनाक होते हैं,
काली अमावस की रात होते हैं.
दिखाई नहीं देते होंगे मगर,
समझ नहीं आते होंगे मगर,
मुस्कुराते चेहरे अक्सर खतरनाक होते हैं,
काली अमावस की रात होते हैं.
बहोत गम सहे होते हैं,
टुटके बहोत बिखरे होते हैं,
हालात की आग में झुलसकर
ये बहोत निखरे होते हैं
मुस्कुराते चेहरे अक्सर खतरनाक होते हैं,
काली अमावस की रात होते हैं.
ईनको भीड़ रास नहीं आती
ये काफी अकेले होते हैं
ईनके अपने कुछ
अलग ही उसूल होते हैं
मुस्कुराते चेहरे अक्सर खतरनाक होते हैं,
काली अमावस की रात होते हैं.
इन्हें खुदकी फिक्र नहीं होती
औरों की होती हैं
जाने किस गम में ईनकी आंखें रोतीं हैं
खामोशी से अपनेही जिद पे अड़े होते हैं
मुस्कुराते चेहरे अक्सर खतरनाक होते हैं,
काली अमावस की रात होते हैं.
No comments:
Post a Comment